Saturday 7 September 2013

प्रो-पीपल सॉलिडेरिटी फोरम के ब्लॉग के बारे में - गिरिजेश


—:प्रो-पीपल सॉलिडेरिटी फोरम:—
(अगेन्स्ट एक्स्प्लॉयटेशन, ऑप्रेसन ऐन्ड कम्यूनल हेट्रेड)
प्रिय मित्र, मैं इस प्रयोग के बारे में आपके उत्साह, आपकी सकारात्मक टिप्पणियाँ एवं आपकी सहमति पा कर आपके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूँ. अब यह प्रयोग इस ब्लॉग के रूप में आरम्भ किया जा रहा है. ब्लॉग की रूप-रेखा साथी अशोक कुमार पाण्डेय ने बनायी है. इसका लिंक है -http://ppsfin.blogspot.in/

इस ब्लॉग पर संयोजनकारी टीम के सदस्य साथी सीधे पोस्ट कर सकेंगे. अन्य साथियों को इस लिंक पर ई-मेल के ज़रिये अपनी पोस्ट भेजनी होगी - ppsfindia@gmail.com
इससे उनको थोड़ी असुविधा तो होगी. परन्तु किसी अनुचित पोस्ट को नियन्त्रित करने के लिये इसके अतिरिक्त कोई और तरीका अभी समझ में नहीं आ पा रहा है. तकनीकी तौर पर अपेक्षाकृत विशेषज्ञ मित्रों से इस सम्बन्ध में भी और अधिक सहायता की अपेक्षा है.

इस प्रयोग के सम्बन्ध में मैंने पहले कुछ मित्रों से आमने-सामने वार्ता की. उसके बाद मेसेज के माध्यम से कुछ और मित्रों से सम्पर्क करने का प्रयास किया. इस तरह इसके समर्थन में मुझे 103 मित्रों के नामों की एक सूची मिल सकी. उसके बाद इसके बारे में एक पोस्ट ड्राफ्ट करके सभी ग्रुपों तक शेयर किया. मेरी अपनी वाल से इस पोस्ट को कुल 26 मित्रों ने शेयर किया. उनके अनेक मित्रों ने इसका समर्थन और स्वागत किया. इस तरह यह संख्या 103 + 237 = 340 हो गयी. इस संख्या में कुछ ग्रुपों के इसे समर्थन देने वाले सदस्यों के नाम तो मैं नोट कर सका. अन्य अनेक के नाम समय और तकनीकी अस्तव्यस्तता के चलते इसमें नहीं अंकित किये जा सके. मैं अपनी इस चूक के लिये उन सब से क्षमा माँगता हूँ. 

कई वरिष्ठ मित्रों की कामना है कि इस प्रयास में राष्ट्रीय स्तर पर अधिकतम साथियों की भागीदारी होनी चाहिए. इस के लिये इस से सम्बन्धित पिछली पोस्ट का और इस पोस्ट का अंग्रेज़ी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर के और भी साथियों के साथ शेयर किया जाना आवश्यक है. अगर आप अथवा आपके कोई मित्र किसी भी भाषा में इस अनुवाद का कार्य कर सकें, तो कृपया पहल लें और इसका अनुवाद करने का कष्ट करें. इस तरह शेयर करने से इस प्रयोग के और भी प्रचार-प्रसार में सहयोग होगा.

आने वाले दिनों में हम इस सिलसिले में आगे और कुछ विचार-विमर्श करने के लिये किसी शहर में कम से कम दो दिनों की इसकी अगली बैठक कर सकेंगे या आकस्मिकता की परिस्थिति में कुछ और उचित और आवश्यक कदम उठा सकेंगे. उन बैठकों में भी हम एक दूसरे के और भी निकट आते जायेंगे. साथ ही उनमें इन साथियों के अलावा ऐसे भी महत्वपूर्ण साथी आमन्त्रित किये जा सकते हैं, जो फेसबुक पर सक्रिय हैं और अभी हमारे सम्पर्क में नहीं हैं या फेसबुक पर तो सक्रिय नहीं हैं, फिर भी किसी भी टकराव के मुद्दे पर प्रतिवाद में अपने जनपक्षधर स्वर और सतत सक्रियता के साथ मज़बूती से खड़े रहते हैं. और इस तरह सब लोग मिल-जुल कर इस से सम्बन्धित विभिन्न दायित्वों का अभी और भविष्य में भी वहन कर सकेंगे. 

हम जिन मित्रों से इस अभियान में नेतृत्व करने की अपेक्षा कर रहे हैं, वे सब लोग ज़िम्मेदार हैं और खुद से अच्छी तरह सोच-विचार कर ही कोई भी निर्णय करेंगे. किसी भी मुद्दे पर सभी साथियों की जो भी सहमति होगी, उसके आधार पर या फिर अन्तिम हालत में बहुमत से फैसले ले लिये जायेंगे.

मेरा मत है कि इसके पासवर्ड को भी अधिकतम सामूहिकता के अधीन रखने से ही इसके जनवादी स्वरूप को बरकरार रखा जा सकेगा और इसके मूल उद्देश्य की पूर्ति की जा सकेगी. मुझे लगता है कि अभी कुछ ज़िम्मेदार साथियों को इसकी संयोजनकारी टीम में हिस्सा लेना चाहिए. बाद में और भी विचार-विमर्श करके इनके अतिरिक्त कुछ और भी नाम इसमें जोड़े जा सकेंगे. उनकी संख्या बहुत कम होने से भी गड़बड़ हो सकती है और बहुत अधिक होने से भी. कोई भी निर्णय सम्बन्धी नियन्त्रण इस संख्या के कम से कम होने पर मुट्ठी-भर साथियों के हाथ में अच्छी तरह से सुरक्षित तो रह सकता है, परन्तु संख्या अतिशय कम करने के चक्कर में हम सब खुद भी व्यक्तिवाद की उन्हीं विकृतियों के शिकार हो सकते हैं, जिनके चलते दशकों से अभी तक कोई जनपक्षधर एकजुटता बन नहीं सकी और जिनके विरुद्ध जूझने की नयी पीढ़ी के साथियों से अपेक्षा के साथ इस फ़ोरम का गठन किया जा रहा है. 

कृपया अपने और भी मित्रों से इस प्रयास की चर्चा करें. और जिन भी मित्रों की सहमति मिल जाये, उनके नामों से मुझे भी सूचित करें. ताकि उन सब के नाम भी इस प्रयोग के साथ जोड़े जा सकें. मैं नहीं चाहता हूँ कि इतने दिनों तक प्रतीक्षा करने तथा इतनी मेहनत और इतना अधिक समय लगाने के बाद किसी भी वजह से कोई भी महत्वपूर्ण साथी खुद को अपमानित और अलगाव का शिकार महसूस करे. और पूरा का पूरा प्रयोग ही शुरू होने के पहले ही किसी तरह की संकीर्णता की गणित का शिकार होकर ध्वस्त हो जाये. अभी आप इस पर आराम से सोचिए और तब अपनी समझ से कुछ और नाम बताइयेगा. इसके लिये तत्काल कोई जल्दी नहीं है.

अगर आप अभी तक इस प्रयोग से अपरिचित रहे हैं, तो कृपया इसके विषय में और अधिक जानकारी के लिये सन्दर्भ के तौर पर पहली पोस्ट के इस लिंक पर जाइए -http://ppsfin.blogspot.in/2013/09/blog-post.html
ढेर सारे प्यार के साथ – आपका गिरिजेश

पोस्ट करने के बाद समर्थन देने वाले मित्रों के नामों की अभी तक बन सकी सूची :-

1.समय अविराम, 2. Mohd Ismail Bafati, 3. Lalit Saraswat, 4. Jai Yadav, 5. विपिन राठौर, 6. Shafiq Ur Rahman Khan, 7. Jyoti Pandey, 8. Awagyaa Amarjeet Gupta, 9. Pyarelal Bhamboo Maru Bharti, 10. Inderjeet Maurya, 11. Kishor Khatake, 12. Shraddhanshu Shekhar, 13. Abhishek Dilhara, 14. Usha Yadav Usha, 15. Shyamsunder B. Maurya, 16. Manoj Shukla, 17. Rakesh Mohan Novejot, 18. Lokendra Bhartiya, 19. Abhishek Paliwal, 20. अरुण कुमार, 21. Shachindra Trivedi, 22. Azad Singh, 23. Tripathi Surya Kumar, 24. Rajkumar Chauhan, 25. Om Banmali, 26. Sunit Tyagi, 27. Kumar Mohrampuri, 28. Raghvendra Kumar Gupta, 29. Sultana Raju, 30. Kandamath Manayilvalappil Venugopalan, 31. George Varkey, 32. Satyendra Singh, 33. Satish Batham India, 34. Vijay Raghav, 35. Alx Noman, 36. नारायणी सेना, 37. Manoj Saloniya, 38. Kuldeep Singh Deep, 39. Nilesh Deshbhratar, 40. Bahujan India, 41. Ishtiyaq Ahmed, 42. Sunil Sarin, 43. Sachin Mishra, 44. Nilesh Deshbhratar, 45. Zulaikha Jabeen, 46. SAurabbh Jamdagini, 47. Ajai Kumar Mishra, 48. Shyam Kumar, 49. Deepak Mishra, 50. Suraj Negi, 51. Seema Tiwari, 52. Kamal Jeet Choudhary, 53. Raheesh Patel, 54. Satya Veer Singh, 55. DrGita Tripathi, 56. Shailesh Kumar, 57. निभा चौधरी, 58. Akram Baba, 59. कलीम अव्वल, 60. Vivekkumar Tayade, 61. Nalin Mishra, 62. Binu Biinu, 63. Partha Chowdhury, 64. Shweta Jha, 65. Yogesh Kumar Singh, 66. Kuldeep Singh Deep, 67. Bhupendra Singh Bundela, 68. Mahendra Vishwakarma, 69. Vipin Singh, 70. गीता पंडित, 71. Madan Kumar, 72. Ashutosh Singh Kaushik, 73. Shashank Shekhar Singh, 74. Verma Surabhi, 75. Khan Fareed, 76. Hitesh Pathak, 77. Shantanu Kamble, 78. Shakil Ahamed, 79. Ashraf Rehan, 80. Satyendra Chauhan, 81. Pawan Srivastava, 82. Manish Tiwari, 83. Siddharth Verma, 84. Fightagainst Falsecase, 85. Comrd Neelam, 86. Raja Choudhaury, 87. Avtar Sidhu, 88. Swami JS Breakanand, 89. Naresh Siwach, 90. Ajeet Kumar Patel, 91. Sultana Raju, 92. Ved Dubey, 93. Vishwas Dhamdhere, 94. Ravi Kant, 95. Raj Mishra, 96. Alok Ranjan, 97. Manoj Chavan, 98. Pravin Mishra, 99. Anil Budhwar, 100. Samar Dhaliwal, 101. Meenakshi Dhall, 102. Anand Hi Anand, 103. Fahad Islam, 104. Rajkumar Chauhan, 105. Vishnu Dutt Shukla, 106. Sant Kamal Kishore, 107. Nirmal Sahota, 108. Jasmeet Sethi, 109. Karan Sp, 110. Kailash Nauriyal, 111. Arvind Kumar, 112. Indubala Shankar, 113. SN Gupta, 114. Manish Kumar, 115. Brij Behari Lal, 116. Ratnesh Chaudhary, 117. Surjit Sahota, 118. Vipin Singh, 119. Pranav Bamnikar, 120. Manoj Chavan, 121. Kamal Shukla, 122. Pitamber Dutt Sharma, 123. Basant Kumar Jha, 124. Ashish Manas, 125. आवारा आदमी, 126. Prem Chandra, 127. C Sekhar Mumbai, 128. Manibhadra Singh, 129. Vivek Dikshit, 130. Shambhu Nath, 131. Awagyaa Amarjeet Gupta, 132. Kailash Mina, 133. Parmanand Arya, 134. Ashish Mishra, 135. Gokul Dalit, 136. Palash Biswas, 137. Hema Mehta Sahoo, 138. Kerketta Subhash, 139. Tushar Bhattacharjee, 140. Usman Qureshi, 141. Satya Narain, 142. आशीष कुमार 'अंशु', 143. Junaid Ahmad, 144. Lalchand Banjare, 145. Surya Narayan, 146. Ashish Sagar Dixit, 147. Narinder Kumar Jeet, 148. Manjeet Singh Roperia, 149. Comrade Aman Mishra Dyfi, 150. Baldeep Singh, 151. Meraj Ahmad, 152. Abhinav Satyavanshi, 153. Kuldeep Kumar, 154. Ajay Sharma, 155. Srikant Chaudhary, 156. Brijesh Rao, 157. Kumar Gaurav, 158. Harsh Vardhan, 159. Neeraj Kumar, 160. Kumar Sudhindra, 161. DrHaseeb Hashmi, 162. Vijayshree Singhal, 163. Arun Kant Shukla, 164. Utsha Ahmed, 165. Ds Paliwal, 166. Sudhir Kumar, 167. Raju Tarksheel Moga, 168. Jagmohan Singh, 169. Rajendra Prasad, 170. Neeraj Kumar, 171. Manoj Kumar Bhattoa, 172. Mahesh Jaiswal, 173. Habib Khan, 174. Pankaj Mishra, 175. Arun Kant Shukla, 176. Gyanendra Pratap Singh, 177. Brijesh Rao, 178. Ishwar D Khajuria, 178. Palash Biswas, 179. Pranav Bamnikar, 180. Saurabh Singh, 181. Pushkar Singh, 182. Prem Chand Gandhi, 183. Sushila Puri, 184. Gautam Singh Rajput, 185. Mahesh Jaiswal, 186. Pramod Kumar, 187. Aziz Parwez, 188. Manoj Abhigyan, 189. Amar Nadeem, 190. Shanu Shrivastava, 191. Muhammad Arif Khan, 192. Varinder Dev, 193. Surjit Sahota, 194. Rajkumar Das, 195. Kuldeep Kumar, 196. विनोद यदुवंशी, 197. Rajendra Jain, 198. Bhargava Chandola, 199. Ahmad Kamal Siddiqui, 200. Ajay Prakash Srivastava, 201. Pramod Kumar, 202. Rakesh Munday, 203. Shiv Nandan, 204. विबुधेश यादव, 205. Hema Mehta Sahoo, 206. Nisha Mishra, 207. Hem Chandra Pandey, 208. Priyankar Paliwal, 209. Kavita Singh, 210. Rajesh Un Sharma, 211. Luvkush Kumar, 212. Gangesh Kumar Jha, 213. Anurag Atoria, 214. Pramod Kumar, 215. Sonu Kumar, 216. Narenderakar Mishra, 217. Ravi Shankar Pandey, 218. Ravindra Patwal, 219. Mahesh Jaiswal, 220. Shiv Nandan, 221. Deepak Sinha, 222. Mohit Mohan, 223. Satyendra Bhandari, 224. Sameer Baran Nandi, 225. Vina Bhatia, 226. Runu Chakraborty, 227. Vipin Choudhary, 228. Akbar Rizvi, 229. TaraChandra Tripathi, 230. विबुधेश यादव, 231. Om Chouhan, 232. Lokesh Malti Prakash, 233. Sufia Shaheen, 234. Sanjay Raj, 235. Awagyaa Amarjeet Gupta, 236. Metali Basu, 237. Gokul Dalit,

No comments:

Post a Comment