Saturday 26 October 2013

गाय का सवाल ! हाय-तौबा का जवाब !! - Mobashshir Ehsan



"गाय देश में अवैध रूप से काटी जाती हैं तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है ? क्या इसके लिए मुस्लिम जिम्मेदार हैं ? नहीं इसके लिए मुस्लिम जिम्मेदार नहीं हैं | इसके लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जो गायो के कटान पर हाय तौबा मचाते हैं | गाय कौन पालता है ? क्या मुसलमान गाय पालता है ? अगर मुसलमान गाय पालता भी है तो कितने प्रतिशत मुसलमान गाय पालता है ? 

गाय अधिकतर हिन्दू लोग ही पालते हैं | जब तक गाय दूध देती है तब तक आराम से दूध पीते हो | जब तक गाय दूध देती है तब तक वह आपकी माता है | जब गाय दूध देना बंद कर देती है तब वह आपके लिए बेकार पशु से अधिक कुछ भी नहीं है | जब गाय का बुढ़ापा आ जाता है तो आप उसको चंद रुपयों के बदले वधिक को बेच देते हो | आपने तो उससे दूध भी प्राप्त किया और बेकार होने पर उसके दाम भी बना लिए | अब उसके बदले में आप वधिक से क्या चाहते हो ? वो गाय को माता समझकर उसकी सेवा करेगा ? क्यों सेवा करेगा वो उसने आपको उसके बदले में पैसे किसलिए दिए हैं ? उसने आपको पैसे इसलिए दिए है ताकि वो लाभ प्राप्त कर सके | आप भी गाय को बेचते समय अच्छी तरह समझते हो कि उसका वध किया जायेगा | आप जानते हुए भी उसको बेचते हो फिर वो उसको क्यों नहीं काटेगा ? 

गाय के वध के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जो उसके वध पर चिल्लाते हैं | गाय का वध करना भारत में कानूनन अपराध है और इसके लिए उसको ही सजा मिलती है जो गाय का वध करता है | जब अवैध रूप से वध के लिए ले जाई जा रही गाय अथवा बैल पकडे जाते हैं तो खरीदार को पकड़ा जाता है और वो ही सजा भुगतता है | ये पता लगाने की कोशिश कोई नहीं करता है कि इसके पास गाय कहाँ से आई ? किसने गायो को इन लोगो को सौंपा है ? हर मुख्य सड़क पर पुलिस कर्मी तैनात होते हैं फिर गाय यहाँ तक कैसे पहुंची ? अगर गाय का वध दंडनीय अपराध है तो इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए | जिस तरह से आदमी के क़त्ल में उसकी तह तक पहुंचा जाता है उसी प्रकार गाय के क़त्ल में होना चाहिए | इसमें उसको भी बराबर की सजा होनी चाहिए जिसने गाय को वधिक को बेचा था | इसमें उन दोषी पुलिस कर्मियों को भी बराबर सजा होनी चाहिए जिसने रिश्वत लेकर इनकी तस्करी में हिस्सा लिया | अगर इतना सब हो जाता है तो निश्चित ही ये लोग चिल्लाना बंद कर देंगे और गायो का कटान भी काफी हद तक बंद हो जायेगा | ये तो वही बात हुई चित भी मेरा पट भी मेरा अंटा मेरे बाप का |"
- Kamal Babu जी

No comments:

Post a Comment